मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जिले के 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर

ई-ऑफिस की फाइलें 12 घंटे में निपटाएं अधिकारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

 

जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर 2026। जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना और उन्हें मतदान के अधिकार से जोड़ना है। इसके लिए जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में भी 17 वर्ष या उससे अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं से संपर्क किया जा रहा है, ताकि पात्रता के अनुसार उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

 

नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए यहां करें संपर्क

 

यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, नाम में किसी तरह की गलती है या निर्वाचन से संबंधित कोई शिकायत अथवा समस्या है, तो वे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

 

प्रशासन का प्रयास है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close