रायगढ़ में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री सख्त, बोले- समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करें

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची बाइक रैली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

 

रायगढ़, 19 अक्टूबर 2026। रायगढ़ शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।

 

वित्त मंत्री ने जोगीडीपा में निर्माणाधीन कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, प्रगतिनगर मरीन ड्राइव, फटहामुड़ा और मिट्ठूमुड़ा तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा किसान राइस मिल परिसर में बन रहे ऑक्सीजोन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति और उन्हें पूरा करने की समय-सीमा की जानकारी ली।

कैनाल लिंक रोड से आसान होगा आवागमन

 

जोगीडीपा में बन रही कैनाल लिंक रोड के पूरा होने से केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड को न्यू और ओल्ड मरीन ड्राइव रोड से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन आसान होने और यातायात का दबाव कम करने की उम्मीद है।

 

वित्त मंत्री ने सड़क निर्माण से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने और निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का काम भी बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए।

 

बोइरदादर स्टेडियम में मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

 

बोइरदादर स्टेडियम में ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्केटिंग रिंग का निर्माण किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने इन कार्यों में तेजी लाने और एथलेटिक ट्रैक पर जमा मलबा हटाकर परिसर को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि रायगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। खिलाड़ियों की जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में ओपन जिम जैसी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया।

 

तालाबों के आसपास बनेंगे पार्क, पाथवे और ओपन जिम

 

फटहामुड़ा और मिट्ठूमुड़ा तालाबों को सुंदर बनाने के साथ नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

फटहामुड़ा तालाब परिसर में पाथवे, गार्डन, ओपन जिम, पचरी, फाउंटेन और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, मिट्ठूमुड़ा तालाब में प्रवेश मार्ग, पार्किंग, पार्क, पाथवे और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

 

वित्त मंत्री ने निर्माण के दौरान सीपेज जैसी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इस दौरान मिट्ठूमुड़ा में मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही।

 

मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन का भी लिया जायजा

 

वित्त मंत्री ने प्रगतिनगर मरीन ड्राइव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन की प्रगति देखी।

 

ऑक्सीजोन में ओपन जिम, पाथवे और योग केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनके तैयार होने से लोगों को सुबह-शाम टहलने, योग करने और व्यायाम करने के लिए बेहतर जगह मिलने की उम्मीद है।

 

उन्होंने शहर में हरित क्षेत्रों को बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

शिक्षा, खेल और नागरिक सुविधाओं में आगे बढ़ेगा रायगढ़

 

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने और जरूरत के अनुसार सुधार करने के लिए स्थल निरीक्षण जरूरी है।

 

उन्होंने रायगढ़ में सड़क, खेल, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से शहर को बेहतर बनाया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close