गोबरानवापारा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: 2 पोकलेन मशीनें जब्त-सील, अवैध भंडारण पर भी शिकंजा

 

रायपुर, 19 मई 2026। राजधानी रायपुर जिले के गोबरानवापारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनों को जब्त कर सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में 18 और 19 मई को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान की गई।

 

खनिज विभाग की टीम ने ग्राम लखना स्थित रेत खदान का निरीक्षण किया, जहां स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करते हुए चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सील कर दिया गया तथा उत्खनन कार्य तत्काल बंद करा दिया गया।

इसके अलावा गोबरानवापारा तहसील के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी और डगनिया में महानदी से लाई गई रेत का बिना अनुमति अवैध भंडारण भी पकड़ा गया। जांच में अनिल कुमार साहू, गोविंद साहू, ईश्वर पटेल, प्रताप सेन, त्रिलोकी साहू, अजय साहू और मनीष ठाकुर के नाम सामने आए। खनिज विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत पूरी अवैध रेत जब्त कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

 

उप-संचालक राजेश मालवे ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close