बिलासपुर के सूर्य विहार कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं नहीं,,वार्ड के लोगों ने पार्षद अमित सिंह से सड़क निर्माण और बिजली खंभे तत्काल लगाने की मांग की।।

 

बिलासपुर 19 सितंबर 2021। बिलासपुर के सूर्य विहार कॉलोनी के निवासी इस समय कई समस्याओं से घिरे हुए हैं।कॉलोनी में न सीसी रोड बन रही है न बिजली पोल में बल्ब लगाया जा रहा है। इस समय बरसात के कारण कॉलोनी में चलना मुश्किल हो गया है।बिजली पोल में बल्ब नहीं लगाए जाने से कॉलोनी अंधेरे में डूबी रहती है जिसका फायदा चोर गिरोह उठाते हैं।कॉलोनी वासियों ने वार्ड नं 50 के पार्षद अमित सिंह से इस बारे में कईयों बार अवगत कराया लेकिन वे अभी तक अनसुना कर गए जिससे समस्याएं यथावत बनी हुई है।आपको बता दें कि यह कॉलोनी पहले ग्राम पंचायत लिंगियाडीह में आती थी लेकिन नगरीय परिसीमन के तहत इस ग्राम पंचायत को नगर निगम में शामिल किया गया है।जिस ढंग से कॉलोनी के लोग नगर निगम में शामिल किए जाने से विकास की उम्मीद लगाई थी उनकी समस्या जस की तस बनने से नाराजगी जताई है।गलियां उबड़ खाबड़ और कीचड़ से सराबोर है तो रातों में अंधेरा लोगों को अब इन परेशानियों से जूझना मजबूरी हो गई हैं।

 

 

कोलोनी वासियों ने 2 साल पूर्व तोरवा बिजली विभाग के विद्युत यंत्री से लिखित में व वार्ड पार्षद अमित सिंह को मौखिक रूप 2 बिजली खंभे लगाने की मांग की थी उन्होंने आश्वासन दिया था लेकिन आज पर्यंत न खंभों में बल्ब लग पाया न 2 खंभे लगे। वहीं वार्ड नागरिकों द्वारा सड़क को सीसी रोड़ बनाने की मांग की गई थी लेकिन कोलोनीवासियो को सीसी रोड भी नसीब नहीं।

 

 

 

इस विषय पर वार्ड क्र 50 के पार्षद अमित सिंह ने कहा की सड़क को सीसी रोड बनाने निगम से स्वीकृति मिली है कोविड के कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है परंतु अब जल्द ही सीसी रोड बनाया जाएगा वही बिजली की समस्याओं पर कहा की निगम के बिजली विभाग कर्मचारियों को खंभों में बल्ब लगाने बोल दिया गया है वे जल्द ही बल्ब लगा देंगे तथा कॉलोनी में खंभों के लिए बिजली अधिकारी को बात करूंगा कहा।कॉलोनी वासीयों ने पिछले 2 साल से जल्द समस्याओं का निराकरण करने मांग की थी लेकिन पार्षद से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला वहींं अब देखना चाहते हैं की कॉलोनी में पार्षद द्वारा समस्याओं से निजात कितनी तत्परता से कराते हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close