बिलासपुर 24 नवम्बर 2020। निगम मंडलों की दूसरी सूची का इंतज़ार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने रायपुर आ रहे है। इस बैठक में निगम मंडल आयोग की सूची पर मुहर लग सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगम- मंडल- आयोग में जिन नामों को शामिल किया गया है उनमें सूर्यमणि मिश्रा, सुशील आनंद शुक्ला, घनश्याम राजू तिवारी, नंद किशोर शुक्ल, परदेशी राम वर्मा, रमेश वर्ल्यानी, अरुण भद्रा, आनंज कुकरेजा, अटल श्रीवास्तव, सन्नी अग्रवाल, राजेन्द्र साहू, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू के नाम शामिल हैं।