
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक 11 दिसंबर को स्वास्थ्य कम॔चारी संघ कार्यालय, घडी चौक रायपुर में।
रायपुर 10 दिसंबर 2021 । प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर की बैठक 11 दिसंबर आयोजित होगी। संघ का कहना है कि इस भीषण मंहगाई के दौर में सरकार द्वारा कम॔चारी हित में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, केंद्र एवं अन्य राज्यों द्वारा अपने कम॔चारियों को 31-34% मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि हमें मात्र 17% ही दिया जा रहा है ,मतलब आज की तारीख में हमें केन्द्रीय कम॔चारियों से 17% मंहगाई भत्ता कम मिल रहा है । 11% मंहगाई भत्ता दीपावली पर दिये जाने की खबर समाचारपत्र में छपी थी, लेकिन दीपावली भी निकल गई, सरकार कमेटी बना कर मंहगाई भत्ता को लम्बी अवधि के लिए खींचने का प्रयास कर रही है ।संघ द्वारा निम्न बिंदुओ पर निर्णय लिया गया है कि मंहगाई भत्ते की मांग के साथ-साथ अन्य अति आवश्यक मांगों पर विचार किया जाना है।
1. केन्द्रं के समान मंहगाई भत्ता एवं पेंशनरों को मंहगाई राहत की स्वीकृति प्रदान की जाये।
2. अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाये ।
3. पंचायत कर्मियों को शासकीयकरण किया जाये ।
4. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1900/- का ग्रेड पे लागू किया जाये ।
5. लिपिक एवं अन्य सभी कर्मचारियों की वेतन विसंगति का निराकरण किया जाये।
6. विभागीय सेवा भर्ती नियम अनुसार समय पर पदोन्नति प्रदान की जाये, पद उपलब्ध नहीं होने पर पदोन्नति की पात्रता तिथि से पदोन्नति वेतनमान स्वीकृत किया जाये ।
7. सेवा निवृत्ति पर अवकाश नगदी करण की सीमा 300 दिवस किया जाये ।
8. हाथी प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत वन विभाग के कम॔चारियों के साथ अनहोनी होने पर रू. 50,00000/-(पचास लाख ) का दुर्घटना बीमा स्वीकृत किया जाये।
9. नवीन अंशदायी पैंशन योजना बंद कर पुरानी पैंशन योजना लागू किया जाये।
10. शिक्षा कर्मियों की सेवा अवधि नियुक्ति दिनांक से मान्य किया जाये ।
11. सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता स्वीकृत किया जाये ।
12.मंडी समिति एवं मंडी बोर्ड के कर्मचारियों को पदोन्नति, समयमान वेतन मान ,पैंशन, ग्रेज्युटी का लाभ दिया जाये ।
13. अनियमित, संविदा, आउट सोर्सिंग से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी अधिकारी कम॔चारियों की असामयिक/ दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाये। उपरोक्त्त सभी मांगों के संबंध में रणनीति बनाने हेतु दिनांक 11.12.2021 की बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें । प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के इस ग्रुप में लगभग 1500 अधिकारी कर्मचारी जुड़े हुए हैं और सभी को डी ऐ की आवश्यकता है । उक्त आशय की जानकारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने दी उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में शामिल होने काअनुरोध किया है।


