जांजगीर-चांपा में 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, प्रशासन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में सस्ते मकान खरीदने का मौका! OTS-2 योजना में 30% तक छूट, मार्च 2027 तक मिलेगा लाभ

 

जांजगीर-चांपा, 25 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने अधिकारियों की बैठक लेकर संभावित बारिश और आपदा से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

 

बैठक में अधिकारियों को मौसम की लगातार निगरानी करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने तथा मैदानी अमले को सतर्क रहने को कहा गया। नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को जलभराव से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए।

 

शिवरीनारायण और नदी किनारे के क्षेत्रों पर विशेष नजर

 

संभावित बारिश को देखते हुए शिवरीनारायण सहित महानदी और हसदेव नदी के आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय नागरिकों को मुनादी के माध्यम से सतर्क करने और नदी किनारे तथा निचले इलाकों में सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।

 

बांधों से पानी छोड़े जाने पर समय पर सूचना देने के निर्देश

 

बैठक में गंगरेल और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित विभागों को समय पर सूचना साझा करने और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। जिला आपदा राहत बल (DDRF) को आवश्यक तैयारियां रखने तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया।

 

बैठक में अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रशासन की नागरिकों से अपील

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं पर ध्यान देने तथा जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। नदी-नालों के पास जाने से बचें और जलभराव या अन्य आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close