कलेक्टर की उपस्थिति में किया गया ईवीएम मशीन का रेण्डमाईजेशन

 

नारायणपुर, 1 नवम्बर 2023 – विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-84 नारायणपुर (अजजा) के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की उपस्थिति में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् विधानसभा निर्वाचन नारायणपुर (अजजा) अंतर्गत 265 मतदान केंद्रों के लिये निर्वाचन कराने हेतु ईवीएम मशीन का जिला स्तरीय रेण्डमाईजेशन किया गया। नारायणपुर जिले के 127, कोण्डागांव के 56 और बस्तर के 82 मतदान केन्द्रों के रिर्जव 15 बैलेट यूनिट, 63 कन्ट्रोल युनिट और 3 व्हीव्हीपेट के मशीनों का रेण्डमाईजेशन किया गया। कलेक्टर वसंत ने मतदान केन्द्रों में भेजे जाने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ईवीएम के रेण्डमाईजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी मण्डावी, रिटर्निंग आफिसर जितेन्द्र कुमार कुर्रे, ईव्हीएम के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बलराम राजोरिया, निर्वाचन प्रोग्रामर हेमंत कुमार देवांगन सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close