Global36garh news : कसडोल में आयोजित गुरु घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू।

कसडोल 19 दिसम्बर 2022। बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में कसडोल नगर में सतनामी कर्मचारी कल्याण समिति एवं सतनामी समाज कसडोल के तत्वाधान में आयोजित जयंती समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पंथी नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुन्तला साहू ने कहा कि संत गुरुघासीदास बाबा ने भेदभाव को दूर कर मनखे-मनखे एक समान का नारा दिया।

 

 

 

 

उनके द्वारा कहे गए आदर्श वाक्य मनखे मनखे एक समान को आत्मसात करने से ही मानव जीवन का कल्याण हो सकता है।उन्होंने कहा कि बाबा की आरती, महिमा को सुनने से ही मन प्रफुल्लित हो जाता है, जो अनेकता में एकता की संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी मानवों को एक समान मानते हुए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी छत्तीसगढ़ सरकार बिना भेदभाव के सभी के हित मे काम कर रही है और बाबाजी के आदर्शों और नैतिकता के रास्ते पर चलते हुए प्रदेश सरकार में चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया गया, अभी छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत 2640 रु.पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है।

 

 

 

 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई है। सरकार की योजनओं से आमलोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है।राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गो आदि सभी वर्गो-समाजों के लिए योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी वर्गों के लोगों को देश व प्रदेश के विकास में भागीदार बनने की अपील की।
कार्यक्रम में राजमहंत राजेन्द्र टंडन, विनोद कुमार चेलक अध्यक्ष सतनामी कर्मचारी कल्याण समिति, नीलू चंदन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, शिव चरण साय संरक्षक, डॉ सी आर टंडन संरक्षक सतनामी समाज, नकुल प्रसाद बांधे अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज ब्लॉक कसडोल ने भी उपस्थितजनों को संबोधित कर बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते है उनके बताए मार्ग में चलकर अपने जीवन को आत्मसात करने की बात कही।

 

 

 

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिध्दांत मिश्रा अध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, रामप्रसाद वर्मा , प्रहलाद साहू , मोहरसाय चेलक, सेवती कैवर्त, ललिता यादव, रामखिलावन डहरिया, राजेश साहू, मुरारी धीवर, छतराम साहू, चंदन साहू, विनोद चेलक,मोहरसाय अजय ,मोती लाल बंजारे , बिरेंद्र चेलक, मिथलेश घृतलहरे, सुनील चेलक,दिलीप खूटे, बिंदा खूंटे, जमुना बाई चेलक, सविता जाटवर, मधु चेलक, आशा घृतलहरे, सुशीला टंडन, शालिनी प्रेमी, माधुरी चेलक, पी.सी.घृतलहरे, मनोज जटवार, फिरत राम जांगड़े, राजमहंत राजेंद्र टंडन, नंदकुमार पाटले, आर. सी. खूंटे,गोविंद घृतलहरे, बालाराम प्रेमी, मधु महिलांगे, रमाकांत मनहर, आर.के. खंडेकर, डॉक्टर आर.के. बंजारे, गुनीराम साहू, विनोद बंजारे,प्रभा टंडन, जितेंद्र खुटे, उमेंद्र साहू, दिले राम यादव एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close