स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांग पूरी करें सरकार – खटकर

global36garh news के बिलाईगढ़ संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

बिलाईगढ़ – जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद खटकर ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को विशेष भत्ता और लंबित पुरानी मांग को तत्काल लागू करने की मांग की है।इन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी और सेवाएं देने दिन रात अस्पतालों में जुटे हुए हैं जिन्हें विशेष भत्ता देने के साथ साथ उनकी लंबित मांगो को सरकार पूरी करे।इन्होंने कहा कि स्टॉफ नर्स संघ ने 2800 रू ग्रेड पे की जगह 4600 रू तथा पद नाम परिवर्तन नर्सिंग ऑफिसर करने कई बार कई अरसे से आंदोलन कर रहे हैं,वहीं फार्मासिस्टों को 4300 रू ग्रेड पे,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को उनकी मांग अनुरूप 2800 ग्रेड पे दिया जाना चाहिए।वहीं श्री खटकर ने आगे बताया कि राज्य के कई अस्पतालों में छोटे छोटे कर्मचारियों को मामूली सी शिकायत पर निलंबन किया गया है।ऐसे भी अधिकांश अस्पताल अभी कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए ऐसे निलंबित कर्मचारियों को इस आपदा की घड़ी में इन्हे शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सूची बना कर बहाल करते हुए अपने अपने कार्यस्थल पर पदस्थापना किया जाना चाहिए। गंभीर शिकायतों वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग प्रकरण को दबा कर न बैठे उनके मामले की जल्द जांच कर उन्हें भी बहाल किया जावे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close