बिलासपुर 26 जून 2021।मुंगेली ज़िला निवासी 63 वर्षीय महिला का जीभ में कैंसर का पता चलने पर सिम्स बिलासपुर में इलाज प्रारम्भ किया गया । रेडियोथेरेपी विभाग ने पाँच साइकल नीओ-एडजुवेंट कीमोथेरेपी उपलब्ध कराया ।
सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. नीरज शेंडे ने सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा के साथ एनेस्थीसिया टीम के सहयोग से मरीज़ का हेमिग्लोसेक्टोमी, रिकन्स्ट्रक्शन और मॉडिफ़ायड रैडिकल नैक डिसेक्शन किया । मरीज़ को सर्जरी के छह दिन बाद डिस्चार्ज किया गया । डिस्चार्ज पूर्व गले से ड्रेन निकाला गया, अथवा तरल और सॉफ़्ट डाइट सफलता के साथ चालू कराया गया ।
सिम्स प्रशासन ने सर्जरी टीम के डॉ. नीरज शेंडे, डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ. विनोद तामकनंद, डॉ. कोमल देवांगन, डॉ. चुनूँ, डॉ. नीरज, डॉ. सुशील अथवा सर्जरी इंटर्न टीम को बधाइयाँ दी ।