चांपा 16 मार्च 2021। सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद सत्ता दल कांग्रेस ने नवनियुक्त नगर व ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्र कार्यकारिणी घोषित करने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण कारी योजनाओं और हितग्राही मूलक कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के साथ 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के सभी 6 सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी द्वारा नियमित रूप से बैठक और क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। विधानसभा पामगढ़ और जैजैपुर कांग्रेस के प्राथमिकता में हैं, जिसमें जीत का रास्ता प्रभारी अर्जुन तिवारी और जिले के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चिंतन मनन कर खोजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस के राजीव भवन निर्माण, ब्लॉक व नगर कार्यकारिणी का गठन और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यक्रमों और आंदोलनों की समीक्षा बैठक चांपा स्थित विश्राम गृह में संपन्न हुई। कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए अर्जुन तिवारी ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों व हितग्राही मूलक योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। सरकार सभी क्षेत्रों से जुड़े जनता के बेहतर आर्थिक और सामाजिक भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसान पुत्र भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में किसानों को उचित सम्मान मिल रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। आम छत्तीसगढ़िया को पहली बार अपनी संस्कृति और लोक तीज त्योहारों पर गर्व हो रहा है। सभा को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सतीश दीवान, खुलन सोनवानी, देवेश सिंह, रवि पांडेय, नैन अजगल्ले ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता व आभार प्रदर्शन नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाइत ने किया। बैठक में मुख्यरूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण नंद कुमार चन्द्रा, रविन्द्र शर्मा, संतोष शर्मा, शत्रुहन दास महंत, नवल सिंह ठाकुर, कुसुम लता अजगल्ले, कुशल कश्यप, पारस यादव, महेश्वर टंडन, संगीता सोनी, चिंताराम राठौर, जिला प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीक़ी व शिशिर द्विवेदी, दिवाकर राणा, सुनील साधवानी, राइस किंग खूंटे, विनोद शुक्ला, यशवंत चन्द्रा, कमलेश सिंह बाबा, हाजी हनीफ खान, सत्यनारायण देवांगन, कृष्णा राव भूरे, उपकार सिंह ढिल्लो, अरुण साहू, पुरनेंद्र सिंह, बलराम चन्द्रा, राघवेन्द्र व्यास, भीष्म राठौर, अनिल गुप्ता, सुदेश अहीर, पंकज शुक्ला, डुग्गू प्रधान, तमिंद्र देवांगन, किशन सोनी, अंजुम अंसारी, कमल काका, राजेश लहरे, शास्वत धर दीवान, राम पटेल, लता श्रीवास, राजेश प्रधान, श्याम लाल कुर्रे, उमेश तिवारी, दिनेश्वर देवांगन, धरम दास मानिकपुरी, विजय यादव, समय देवांगन, कुंज बिहारी चन्द्रा, चंद्रकांत साहू, नारायण मनहर, शेख हैदर मोहम्मद, सरिता साहू, पवन देव साहू, संजय रत्नाकर, राकेश कहरा, प्रियांशु धर दीवान, संतोष दुबे, कल्याण सिंह बर्मन, प्रेमशंकर लहरे, मुकेश केडिया, रंजन कुमार, देव चरण यादव, ओंकार सिंह, उमेंद्र सिंह, पुसऊ सीदार, राजेश देवांगन, राकेश जोशी, अजय वर्मा, खगेन्द्र कश्यप, केदार नाथ खांडे, दीपेंद्र लहरे, प्रदीप पटेल, विनोद खूंटे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।