
ब्रेकिंग न्यूज़:मोटर सायकल चोरों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही
जांजगीर-चांपा 25 जून 2022 l मोटर सायकल चोरों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही
मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना चंद्रपुर को मिली सफलता मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी को दिनांक 25.06.22 को किया गया गिरफ्ताऱ आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया मोटर सायकल आरोपियों के विरूद्ध इस्त. क्र. 01/2022 धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भादवि के तहत् की गई कार्यवाही दिनांक 25.06.22 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम चन्द्रपुर केंवटापारा के रितेश निषाद अपने साथी गोविंन्द निषाद के साथ चोरी की मो.सा. बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर तत्काल थाना चंद्रपुर से टीम भेजकर घेराबंदी कर रितेश निषाद को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।
रितेश निषाद से पूछताछ करने पर अपने साथी गोविंद निषाद के साथ 01 मो.सा. को ग्राम टीमरलगा धरमकांटा मेनरोड थाना सारंगढ़ क्षेत्र से चोरी करना, जिसे बेचने हेतु ग्राहक की तलाश करना बताया गया। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल क्रमांक CG 13 Z 7908 जप्त कर आरोपीगण गोविंद निषाद एवं रितेश निषाद को दिनांक 25.06.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सतरूपा तारम, सउनि दौलत सिंह ठाकुर, आर. राजेन्द्र वारेन, उमाशंकर सिदार, बेठियार सिदार, शिव यादव, मधु सिदार एवं सैनिक मनताज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


