भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कसडोल मंडल ने सौपा ज्ञापन ..भ्रष्ट्राचार और अनियमितता के शिकायत करने वाले पर कार्यवाही को बताया गलत
भ्रष्टाचार के खिलाप शिकायत करने वाले अधिकारी के लिए मांगा सुरक्षा
कसडोल 19 मई 2021 – आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कसडोल मंडल के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत तथा उसकी जांच पूरी होने के बावजूद दोषियों पर कार्यवाही नही होने के चलते महिला बाल विकास अधिकारी के हड़ताल / अनशन में बैठने पर तथा भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी की जगह जांच अधिकारी को ही राज्यसरकार द्वारा गिरफ्तार करवाये जाने के विरोध में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कसडोल को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमे प्रमुखरूप से श्रीमती श्याम बाई साहू प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, राजकुमार साहू जिला मंत्री, श्रीमती सीमा थवाईत मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती शिला वर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा साथ ही महिला मोर्चा से मंडल महामंत्री श्रीमती अनुराधा कर्ष, श्रीमती रामबाई साहू, श्रीमती जवाबाई, श्रीमती गोमती सहित मंडल महामंत्री सुदीप मानिकपुरी, सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, भाजयुमो जिला सहकोषाध्यक्ष गणेश साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना गोपाल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Live Cricket
Live Share Market