
ब्रेकिंग न्यूज़:भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया
जांजगीर चांपा/ जिला मुख्य आयुक्त जितेंद्र तिवारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम जी के निर्देशन में भारती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगरा पामगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना से हुआ। जिला संगठन आयुक्त मोहन लाल कौशिक व्याख्याता शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं संस्था के संस्थापक श्री गणेश पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया।
संस्था के प्राचार्य बिनेश टंडन ने सभी का स्वागत किया और स्काउट के द्वारा लीडरशिप को विकसित करने की बात कही जिला संगठन आयुक्त ने स्काउट गाइड की सामान्य जानकारी दी उन्होंने बताया कि स्काउट गाइड विश्व के 192 देशों में लागू है और एक यूनिफॉर्म में विश्व की सबसे बड़ी संस्था है। यह सबसे पहले इंग्लैंड देश में लार्ड वेडेन पावेल द्वारा प्रारंभ किया गया था।स्काउट गाइड के बारे में विस्तृत जानकारी दिया ।आज के बदलते परिवेश में प्रेम और भाईचारे के संदेश को पूरी दुनिया में निरूपित करने के लिए बच्चो को प्रेरित किया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भारती विद्या मंदिर स्कूल लगरा के स्काउट गाइड द्वारा दशहरा के अवसर पर विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा एवं जिला स्तरीय तृतीय सोपान,निपूर्ण, प्रशिक्षण एवं जांच शिविर बलौदा में सम्मिलित हुए स्काउट और गाइड को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अंत मे फ्लैग लोवरिंग कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के बेसिक स्काउट रोवर लीडर प्रभाव वानी, गाइड शारदा वानी एवं विमला साहू , राजकुमार टंडन , दीनू भारद्वाज, अजय यादव, बलराम दिवाकर साथ साथ अन्य सभी शिक्षक एवं स्काउट,गाइड, रोवर रेंजर के छात्र एवं विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य विनेश टंडन ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाव वानी ने किया।



