ट्राई साइकिल पाकर रोहित के सपनों को मिली उड़ान- -अब ट्राई साइकिल से घूम-घूम करेंगे मनिहारी का काम

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 18 दिसम्बर 2020। विकासखंड कोटा के श्री रोहित साहू मोटर चलित ट्रायसिकल पाकर खुश है।

वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। दिव्यांग होने की वजह से वे एक ही स्थान पर बैठकर अपना मनिहारी का सामान बेचते है। एक ही जगह पर बैठने से उन्हें अच्छी आवक नहीं हो पाती है। परिवार का भरण पोषण करने वाले भी वे एकमात्र व्यक्ति है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उनके लिए एक बड़ी दुकान लगाना संभव नहीं है।

श्री साहूू बताते है कि उनकी एक बेटी है जिसे वे अच्छी शिक्षा देना चाहते है। परिस्थितियों के चलते यह सब संभव नहीं पा रहा है। लेकिन ट्रायसिकल मिल जाने से वे अपना मनिहारी वाला काम थोड़ा विस्तृत कर पायेंगे जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो पायेगी। श्री साहू कहते है कि ट्रायसिकल मिलने से उनकी समस्या दूर हो गयी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close