कसडोल 08 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह जी के जन्मभूमि, कर्मभूमि सोनाखान में दो दिवसीय वीर मड़ई मेला का आयोजन 9 दिसंबर से किया जा रहा है शहादत दिवस 10 दिसंबर पर छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी मुख्य अतिथि के रूप में आगमन होगा। एवं अध्यक्षता माननीय डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री एवं आदिम जाति विकास मंत्री करेंगे। इनके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संस्कृति विभाग के मंत्री माननीय श्री अमरजीत भगत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ तथा जिला प्रभारी बलौदा बाजार के मंत्री माननीय श्री टी एस सिंह देव जी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री माननीया श्रीमती अनिला भेड़िया जी, नगरी प्रशासन विभाग एवं श्रम विभाग के मंत्री माननीय श्री शिव कुमार डेहरिया जी, संसदीय सचिव श्री चंद्र देव राय जी विधायक बिलाईगढ़ विधानसभा एवं सुश्री शकुंतला साहू जी विधायक विधानसभा क्षेत्र कसडोल पहुंच रहे हैं ।। इसके अलावा मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय डॉक्टर के के ध्रुव जी, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री शिवरतन शर्मा जी, बलोदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय प्रमोद शर्मा जी, युवा नेता माननीय श्री आदित्य भगत जी, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी के माननीय श्री गणेश ध्रुव जी, प्रदेश महामंत्री श्री जनक राम ध्रुव जी पहुंच रहे हैं ।।
वीर मड़ाई मेला के प्रथम दिवस 9 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से कलश यात्रा एवम् आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रातः 10:00 से अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण होगा। प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह के कंकालिन एवं अन्य देवी देवताओं का आगमन एवं कुर्रूपाठ देव का पूजा एवं सभी देवताओं की स्थापना की जावेगी। दोपहर 3:00 बजे से सामाजिक अतिथियों का स्वागत सामाजिक चिंतन एवं उद्बोधन का कार्यक्रम होगा। शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक वीर परधनी पूजा एवं समाज प्रमुखों द्वारा उद्बोधन एवं मांग पत्र रखा जाएगा।
शहादत दिवस 10 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जावेगी, शेष आगामी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा यह जानकारी आयोजक वीर मड़ई मेला स्मृति संस्थान कुर्रूपाठ सोनाखान एवं सर्व आदिवासी समाज / आदिवासी सेना जिला बलौदा बाजार इकाई की ओर से सतीश नेताम ने दी है। वीर मड़ई मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए पहुंचने का निवेदन समाज द्वारा किया गया है।