जनसंवाद 2.0 में ग्रामीणों ने बताई गांव के विकास की प्राथमिकताएं, रोजगार अधिकार को लेकर हुआ जागरूकता संवाद

 

 

जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जनसंवाद 2.0 – विकसित भारत ग्राम संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025, रोजगार के अधिकार, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों से गांव के विकास की प्राथमिकताओं, जरूरी सुविधाओं और समस्याओं को लेकर सुझाव भी लिए गए। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत स्तर की विकास प्रक्रिया से सीधे जोड़ना रहा।

 

वोटिंग वॉल से ग्रामीणों ने चुनी विकास की प्राथमिकताएं

 

जनसंवाद 2.0 के दौरान ‘मेरे गांव की प्राथमिकता’ वोटिंग वॉल के माध्यम से ग्रामीणों ने गांव में जरूरी विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

 

वहीं ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार के अधिकार और उससे जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ के जरिए लोगों ने अपने सुझाव और विचार साझा किए।

 

‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ संवाद मंच पर रोजगार, मजदूरी भुगतान, पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्य, शिकायतों के निराकरण सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर ग्रामीणों के सवालों का जवाब दिया गया।

 

कई ग्राम पंचायतों में हुआ जनसंवाद

 

जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत मड़वा में सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी देवेंद्र कुमार यादव, सरपंच अजय कुमार सोनवानी, सचिव ओमप्रकाश राठौर और रोजगार सहायक निशा कंवर ने ग्रामीणों को योजना और रोजगार अधिकारों की जानकारी दी।

इसी तरह जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत अमोरा और पचेड़ा में कार्यक्रम अधिकारी धरमिन सिगरोल एवं तकनीकी सहायक अब्दुल कामिल सिद्दीकी की मौजूदगी में जनसंवाद आयोजित किया गया।

 

जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत तरोद में कार्यक्रम अधिकारी एल.पी. राठौर तथा जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत परसापाली में भी ग्रामीणों को योजनाओं और अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, हितग्राही, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

 

ग्रामीणों ने सड़क, पानी और रोजगार को बताया प्राथमिकता

 

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं को सामने रखा।

 

इस पहल के जरिए ग्राम सभा को केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित रखने के बजाय ग्रामीणों की आवाज और सुझावों को विकास की कार्ययोजना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ‘मेरा गांव-मेरा संकल्प, विकसित भारत का मजबूत आधार’ का सामूहिक संदेश दिया। जनसंवाद 2.0 के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close