जानिए : सेंट्रल लाइब्रेरी की मेम्बरशिप प्रक्रिया व शुल्क 

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 13 जनवरी 2021। शहर के कई छात्र छात्राएं व नागरिक सेंट्रल लाइब्रेरी की मेम्बरशिप लेना चाहते है पर जानकारी के अभाव में वे यँहा वंहा भटक रहे है। यदि आप सेंट्रल लाइब्रेरी की मेम्बरशिप लेना चाहते तो चलिए हम आपको बता दे कि इसकी मेम्बरशिप आपको लेना कैसे है।

         सेन्ट्रल लाइब्रेरी की मेम्बरशिप लेना बेहद ही आसान है। आपको लाइब्रेरी से एक मेम्बरशिप फार्म लेना होगा व उसे भर कर अपनी पासपोर्ट फ़ोटो, आईंडी कार्ड व लाइब्रेरी की निर्धारित शुल्क के साथ जमा करना होंगा। जिसके तुरंत बाद आप लाइब्रेरी से कोई भी पुस्तक अपने नाम पर इशू करा सकते है। एक बार मे आपको एक ही पुस्तक इशू की जाएगी तथा एक पुस्तक को आप अपने पास 15 दिनों तक ही रख सकते है। पुस्तक फटने व गुम हो जाने की स्थिति में आपको पुस्तक की निर्धारित शुल्क लाइब्रेरी को चुकानी पड़ेगी।

     मेम्बरशिप शुल्क अलग अलग कैटेगरी के लिए अलग अलग निर्धारित किया गया है। जिसका डिटेल हम आपको नीचे दे रहे है। फार्म व शुल्क जमा करने के दूसरे दिन से आपका आई कार्ड जनरेट हो जाता है। लाइब्रेरी में डिजिटल लाइब्रेरी की भी सुविधा दी गई है। जंहा आप अपनी मन पसंद कोई भी पुस्तक ऑनलाइन पड़ सकते है।

    लाइब्रेरी में आपके पढ़ने के लिए करेंट अफ़ेयर, एनसीआरटी,साहित्यिक, लॉ, जनरल नॉलेज से लेकर विभिन्न प्रकार की 2500 पुस्तके वर्तमान में उपलब्ध कराई गई है। साथ ही लोगो के इंटरेस्ट के अनुसार पुस्तको की संख्याओं को बढ़ाये जाने की जानकारी मिली है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close