
बिलाईगढ:आर्थिक रूप से कमजोर व कोरोना पीड़ित परिवारो को संसदीय सचिव चंद्र देवराय ने बांटे मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि। पीड़ित परिवारों के घरों में उजाला करने का एक छोटा सा प्रयास है- चंद्रदेव राय।।
बिलाईगढ 04 नवंबर 2021 । विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के आर्थिक रूप से कमजोर व कोरोना से दिवंगत परिवार के सैकडो परिजनों को संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्र देवराय ने विधायक कार्यालय बिलाईगढ में 15 लाख 50 हजार का चेक वितरण किया।चेक पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। यह पहला मौका है कि जब विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के पीड़ित परिवारों को इतने ज्यादा संख्या में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि मिली है।पीडीत परिजनों ने इस पर संसदीय सचिव चंद्र देव राय के प्रति आभार व्यक्त किए।संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके विधानसभा से जरूरतमंद लोगों और कोरोना से दिवंगत हुए पीड़ित परिवारो से आर्थिक रूप से सहयोग के लिये सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए थे।

जिसे अनुशंसा कर स्वीकृति के लिए विधायक राय ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखे थे और आज 03 नवंबर को पीड़ित परिवारों को स्वेच्छानुदान भेंट कर दीपावली के मौके पर उनके घरों में उजाला करने का एक छोटा सा प्रयास किया कहा। वहीं इस मौके पर ग्राम मुड़पार (सरसीवां) से पीलिया से पीड़ित मृतक बच्ची की माता पद्मनी खटकर भी स्वेच्छानुदान राशि का चेक लेने पहुंची थी उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि विधायक महोदय से आर्थिक सहायता प्रदान करने हमने पत्राचार किया था उन्होंने हमारी समस्या से रूबरू होकर हमें आर्थिक सहायता की उसके लिए विधायक राय को धन्यवाद दिया।इस मौके पर अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ द्वारिका देवांगन , भागवत साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ,हेमंत दुबे विधायक प्रतिनिधि, सहदेव सिंह सिदार, संतोष साहू,दिलिप रात्रे उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ,कमलेश साहू सभापति जनपद पंचायत बिलाईगढ , जगजीवन भारद्वाज सभापति, सोहन जसवानी सभापति, दीपक रात्रे,बृजमोहन चंद्रा युवा नेता, गोपाल साहू मीडिया प्रभारी सहित कईयों उपस्थित रहे।


