ब्रेकिंग न्यूज़:छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम रखा गया

भारत सरकार एवं चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज दिनाँक -03/08/2023 को  छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा मतदान के महत्त्व पर निबंध,भाषण का भी प्रतियोगिता रखा गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्र छात्रा- रिया बघेल, रानी कुर्रे, साहिल दिव्य, केवल टंडन, नीलेश बर्मन ने उच्च स्थान प्राप्त प्रोत्सान राशि व शील्ड अपने नाम किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य श्री डी के सुमन सर द्वारा किया गया तथा अपने उद्बोधन में मतदान एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य है जो हमारे देश के भविष्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। मतदान राजनेताओं को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह बनाए रखने में मदद करता है और हमारे लोकतंत्र के लिए रूपरेखा तैयार करता है जैसे शब्दों से बच्चों को सम्बोधित किया,कार्यक्रम के अगली कड़ी में कार्यक्रम अधिकारीयों फनीराम जांगड़े, सूरज पठारे द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की चुनाव में प्रत्येक बालिग अपनी इच्छानुसार अपने मत (वोट) का प्रयोग करके इच्छित व्यक्ति को जिता और अनिच्छित को पराजित करके सत्ता से हटा सकता है। बहुत से लोग मतदान करना चाहते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को इसकी आवश्यकता और इसे डालने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं होती है। यहीं पर मतदान जागरूकता काम आती है। मतदान जागरूकता का विचार लोगों को मतदान के महत्व को समझने में मदद करना है। मतदाताओं के लिए अपनी सरकार को नियंत्रित करने के लिए मतदान एक महत्वपूर्ण तरीका है। यह नागरिकों के लिए मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाकर यह व्यक्त करने का एक तरीका है कि वे अपने नेताओं से क्या चाहते हैं। इससे बेहतर शासन मिलेगा और हर कोई चाहता है – एक ऐसा लोकतंत्र जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रतिनिधित्वपूर्ण हो उद्बोधन के दौरान डी.के.सुमन सर ने महाविद्यालय के बच्चों को मतदाता जागरूकता के प्रति स्वयं जागरूक होने एवं आस-पास के लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाया एवं रैली निकला गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य डी.के.सुमन सर के साथ सुरेन्द्र भार्गव, महेन्द्र बघेल, सुनील कौशिक, सी.एल. सूर्यवंशी, पुष्पेंद्र कुमार, दोपेंद्र कौशिक, सचिन पटेल, जय कुमार, फनीराम जांगड़े, ज्ञानदास मानिकपुरी, सूरज पठारे सर एवं सुकेशी कश्यप मैम, जाहन्वी खरे, सपना भारती, प्रगति पाटले, अनीशा पटेल, कविता, श्वेता कुर्रे मैम एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close