प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी अपनीं लंबित मांगों को लेकर 2 व 3 नवंबर को आकस्मिक अवकाश पर होंगे

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायपुर 09 अक्टूबर 2020। प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मी 2 व 3 नवंबर को अपनी मांगों को लेकर आकस्मिक अवकाश पर होंगें । उक्त आशय की सूचना प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रशासन को दी है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओ पी शर्मा ने शासन को दिये अपने ज्ञापन में कहा है कि इस कोरोना काल मे स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ितो की सेवा कर। उन्हें संक्रमण मुक्त कर रहे है। वंही स्वास्थ्य कर्मी स्वयं संक्रमित हो रहे है तथा उनका परिवार भी संक्रमित हो रहा है। जिसके कारण चिकित्सक/स्वास्थ्य कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो रही है। उनके बाद भी चिकित्सक, नर्सो, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं चतुर्थ संवर्ग के कर्मचारी अपने कर्तव्यों को पूरे निष्ठापूर्वक निभाते हुए कोरोना पीड़ितों क़ी सेवा में दिन रात डटे हुए है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ समय समय पर कर्मचारियों की जवलंत समस्याओं तथा अन्य लंबित मांगो को लेकर शासन से पत्राचार कर अवगत कराया गया है। परंतु आज तक शासन के द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की गई। जिससे कर्मचारी आक्रोशित एवं भयभीत है। संघ ने इन्ही लंबित मांगों पर शासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए 2 व 3 नवंबर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश में जाने का निर्माण लिया है।

” इस कोरोना काल मे दिन रात सेवा देने के बाद भी शासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की उपेक्षा से मजबूरन हमे सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। “

रविन्द्र तिवारी

कार्य0 प्रांताध्यक्ष

( छ ग प्रदेश स्वा.कर्म. संघ )

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close