बिलासपुर 28 सितंबर 2020। इस लॉक डाउन में किये गए सराहनीय कार्यो के लिए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी “कलीम खान” का नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी बुकलेट में शामिल किया गया है।
इस लॉक डाउन में बिलासपुर पुलिस ने अपना मानवीय चेहरा आम जनता के सामने रखा है और गरीब, मजदूर लोगो के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। जिसकी जितनी प्रसंशा की जाय कम है। वही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान ने दो कदम आगे कदम बढ़ाते हुए। गरीब मजदूर, गर्भवती महिला, बुजुर्गों एवं बच्चों सभी वर्गो के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किये। जिसके लिए आज उनका नाम केंन्द्रीय गृह मंत्रालय की सूची में शामिल किया गया हैं व केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निकली जा रही बुकलेट में कलीम खान की कार्यो की सराहना करते हुए उनके कार्यो का उल्लेख किया गया है।
इस लॉक डाउन में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर वापस आ रहे थे। जिनके रहने, खाने का इंतजाम करना और उनको उनके घरों तक सुरक्षित पहुचाना। बहुत जिम्मेदारी का काम था । जिसे कलीम खान व उनकी टीम ने बखूबी निभाया। लॉक डाउन का पालन कराने अनोखी तरकीब निकाली लॉक डाउन तोड़ने वालों की आरती उतारी गई। जिसका बहुत व्यापक असर हुआ और लोग शर्मिंदगी महसूस कर लॉक डाउन के नियमो का पालन करने लगे। इसका एक वीडियो बहुत वाइरल भी हुआ जिसे पूरे विश्व के लगभग 136 देशों में देखा गया। जिसने भी इस वीडियो को देखा पुलिस के इस आइडिया की तारीफ की। इस लॉक डाउन में फॅसे होस्टल में रहने वाली लड़कियों को राशन दी।लॉक डाउन से घरो मे कैद बीमार व्यक्ति की तकलीफों को देख कर मानवता दिखाया और दवाइयां उनके घरों तक पहुचाई, उत्साहित बच्चो की जन्मदिन मनाने के लिए स्वयं केक लेकर उनके घरो में तक पहुँचे। लॉक डाउन में सुबह घूमने वाले लोगो को योगासन कराया। लॉक डाउन में गरीब, महिला, बच्चो को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया। कोरोना वोरियर्स हेल्थ विभाग के डॉक्टरों व नर्सो का सम्मान किया।
इस लॉक डाउन में ऐसे अनेक मानवीय कार्य कलीम खान व उनकी टीम ने किया । जो केंद्र सरकार की सर्वे टीम ने नोटिस की । जिसके आधार पर आज उनका नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी बुकलेट में शामिल किया गया है। कलीम खान को मिले इस सम्मान से जिला पुलिस अत्यंत गौरवान्वित महसूस किया है। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ,अति0 पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप , सीएसपी निमेश बरैया सहित पुलिस के सभी आला अधिकारियों, आम जनता सभी ने भी उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं है।