बसपा की विभिन्न कमेटियां गठित, बूथ लेवल तक होगा विस्तार – जिलाध्यक्ष परमीत सिंह
कोरिया: जिला के अंतरग भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर बंशीपुर, नवा टोला में बहुजन समाज पार्टी का सेक्टर स्तरीय बैठक एच एल बौद्ध ज़ोन कोऑर्डिनेटर लोकसभा कोरबा , परमीत सिंह जिला अध्यक्ष कोरिया। विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा रक्सेल एवं विधानसभा संगठन सचिव श्री घनश्याम जयसवाल जी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में बंसीपुर सेक्टर की सेक्टर कमेटी गठित की गई ।
जिसमें देव प्रसाद चेरवा , को अध्यक्ष , भैयालाल चेरवा को उपाध्यक्ष , अंबिका चौधरी को महासचिव , कुलदीप सेंगर को सचिव एवं रायकुमार चेरवा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही नवा टोला बुथ कॉमेडी का भी गठन किया गया। जिसमें मोहरलाल को अध्यक्ष, गुलाब चेरवा को उपाध्यक्ष निदेश कुमार को महासचिव , मनीलाल चेरवा को सचिव, देव कुमार को कोषाध्यक्ष, देव कुमार चेरवा को बी,व्ही,एफ का संयोजक चुना गया । साथ ही सोनहत ब्लॉक कमेटी में दल साय चेरवा जी को ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं संजय चेरवा को ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, इस अवसर पर 11 बूथों के बंसीपुर सेक्टर के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष परमीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय मे पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक पाहुँचा कर और भी विस्तार दिया जाएगा , पार्टी का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पार्टी संगठन जे जोड़ कर मजबूती प्रदान करना है। ज़ोन कोऑर्डिनेटर एच एल बौध्द , जिलाध्यक्ष परमीत सिंह व सभी उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई व मंगलकामनाएं प्रेषित किया है ।
नानजी बाघमारे
मीडिया प्रभारी
बहुजन समाज पार्टी-छत्तीसगढ़
contact- 9399621710
Live Cricket
Live Share Market




