रायपुर 22 अगस्त 2020। स्वास्थ मंत्रालय ने आज मेडिकल शिक्षा संचालक (डीएमई) के पद पर आरके सिंह को नियुक्त किया है। जो कि वर्तमान में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन है। जिन्हें डॉ आदिले की जगह स्वास्थ्य विभाग ने नये डीएमई के पद पर नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि वर्तमान डीएमई डॉ आदिले पर कल एक दलित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक लिखित शिकायत एसपी से की थी। इसके साथ ही पूर्व में भी डॉ आदिले के ऊपर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जिसके बाद स्वास्थ्य़ मंत्री टी एस सिंहदेव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें तत्काल पद से हटा दिया था। और उनकी जगह आज डीएमई के पद पर अम्बिकापुर के डीन के पद पर कार्यरत आर के सिंह को नियुक्त कर दिया गया है।
नवनियुक्त डीएमई आर के सिंह ने आज अपना कार्यभार संभालते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण मेहनत से काम करेंगे और बेहतर कार्य करने की पूरी कोशिश करने। वे ज्यादा बोलने पर नही काम पर विश्वास करते है। जो जबावदारी उन्हें मिली है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।