बिलासपुर 18 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष शफी अहमद आज रायपुर से अपने गृह क्षेत्र अम्बिकापुर जा रहे थे। जिनका शहर पहुचने पर नेहरू चौक में कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते मेरा पूरा प्रयास होगा कि सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए। मेरी कोशिश होगी कि प्रदेश के हर श्रमिक को हुनरमंद बनाना ताकि वो अपने गांव शहर प्रदेश में ही अपना और अपने परिवार का लालन पालन कर सकें।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में उनका नेहरू चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर स्वप्निल शुक्ल (महामंत्री- शहर कांग्रेस कमेटी), विनय शर्मा (छात्र नेता) ,अहमद खान, नवीन कलवानी (छात्र नेता), भूपेंद्र साहू, तरुण यादव, एवं गौरव दुबे ( प्रदेश सचिव- युवा कॉंग्रेस व कोरबा प्रभारी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।