16 बर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दरिंदो को रतनपुर पुलिस 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रतनपुर 15 अगस्त 2020। रतनपुर पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए नाबालिग बच्ची को अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को 24 घँटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। अपराध में शामिल सभी आरोपियों अब पुलिस के गिरफ्त में है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 14 अगस्त को रतनपुर थाना पहुँच कर शिकायत दी कि 13 अगस्त की दोपहर उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची गार्डन में खेलने गयी थी।इसी दरमियान आरोपियों द्वारा नाबालिग युवती को मूहँ को कपड़ा से दबा एक्टिवा में बैठा कर अपने साथ नवापारा स्थित प्लाट में ले जाकर उसे शराब पिलाने के पश्चात उसके साथ बलात्कार किये। वही 02 आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रतनपुर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया ।

उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव,एसडीओपी रश्मित कौर चावला के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित कर चारो आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर ,उनके स्थल में दबिश दिया गया जंहा से 03 युवकों को रतनपुर व 01 को बिलासपुर से 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। रतनपुर पुलिस की इस तत्परता की सबने प्रसंशा की है। जो बलात्कार के आरोपियों को 24 घँटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर ,उप.निरीक्षक दया जैसवानी,सऊनि हेमन्त पाटले,आरक्षक राहुल जगत,चंदन मानिकपुरी,छत्रपति दीक्षित,म.आरक्षक रूपांजली सोंचे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close