बिलासपुर 11 अगस्त 2020। जिला मलेरिया कार्यालय बिलासपुर को शहर के अन्दर 1500 से 2000 वर्ग स्क्वेयर फीट का डी.डी.टी. सामग्री एवं दवा गोदाम की आवश्यकता है। जिसका किराया कलेक्टर रेट कंट्रोल द्वारा निर्धारित दर पर भुगतान किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग रूम नं. 22 बिलासपुर छ.ग. या मोबाईल नं 9329504194 पर 15 दिवस के अन्दर संपर्क कर सकते है।