रशिया से छत्तीसगढ़ के 42 बच्चे स्वदेश लौटे।। सभी को रायपुर लाया गया।।
रायपुर – रशियन फेडरेशन में मेडिकल कोर्स कर रहे शेष फंसे बच्चों में से 42 बच्चे स्वदेश लौटे हैं जिन्हे डोमेस्टीक फ्लाईट से रायपुर लाने के लिये बहुत कवायद करनी पड़ी है। वर्तमान नियमों के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों से दिल्ली पहुंच रहे यात्रियों को दिल्ली में ही 7 दिन का संगरोध अनिवार्य किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बच्चों एवं पालकों की मांग थी कि सभी को रायपुर लाकर संगरोध कराया जाय। इस क्रम में 20 जुलाई को 5 बच्चे मास्को से मुम्बई-बैंगलुरु होते हुए रायपुर पहुंचे। 21 जुलाई को 26 बच्चे चार्टर फ्लाईट नं RL9939 से मास्को से दिल्ली रात10 बजे पहुंचे और 22 जुलाई को 11 बच्चे चार्टर फ्लाईट से सुबह चार बजे दिल्ली पहुंच गये हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी बच्चों को डोमेस्टीक फ्लाईट से रायपुर जाने की अनुमति देने और व्यवस्था बनाने हेतु बहुत दिक्कतें हो रही थी। ऐसे समय में बलौदाबाजार की कांग्रेस की राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने पुरे मामले को अपने संज्ञान में लेकर सभी बच्चों को डोमेस्टीक फ्लाईट से रायपुर जाने की अनुमति दिलवाई हैं। इस कार्य में बिलासपुर से राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव तथा रायपुर से राज्य कांग्रेस के महामंत्री श्री कन्हैया अग्रवाल ने भी भरपुर सहयोग प्रदान किया है।

बच्चों की सुरक्षित राज्य वापसी हेतु मदद के लिये छत्तीसगढ़ के पालकों ने सभी महानुभावों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है। पालक प्रतिनिधि प्रमुख बिलासपुर के श्री श्रीधर गौरहा ने उपरोक्त जानकारी देते हुये इस संकटकाल में बच्चों के हित में किये गये सहयोग हेतु राज्यसभा सांसद महोदया श्रीमती छाया वर्मा द्वारा त्वरित रुप से कार्यवाही करने की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये कृतज्ञता ज्ञापित की है।इस प्रकार से कुल 42 बच्चों को अपने राज्य वापसी का मार्ग बना। शासन के नियमों के अन्तर्गत सभी का क्वारेन्टीन रायपुर के पेड होटलों में होना है पर कुछ पालकों ने अपने बच्चों को सीधे घर अथवा अपने जिले ले जाने हेतु मार्ग बना लिया जिस पर पालकवर्ग ने नियमों की अवहेलना का आरोप लगाया है क्योंकि सभी बच्चे रायपुर आने के पुर्व एयरपोर्ट पर डिक्लेरेशन देकर आते हैं कि वे रायपुर में 14 दिन का क्वारेन्टीन करेंगे पर रायपुर पहुंचकर कुछ पालक नियमों की अनदेखी करते हैं। बहरहाल शासन के नियमों को मानने वाले अधिकांश पालकों के बच्चे रायपुर के होटल सालीटेयर एवं होटल गुरुकृपा में पालकवर्ग की तरफ से क्वारेन्टीन कराये जा रहे हैं तथा इनके आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की भी व्यवस्था कर रहे हैं।श्री गौरहा ने बताया है कि दिनांक 25 जुलाई को भी एक चार्टर प्लेन मास्को से दिल्ली रवाना होगी और इसमें भी छत्तीसगढ़ के बच्चे आ रहे हैं। पालकवर्ग ने 26 जुलाई को पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के सभी बच्चों की सुरक्षित रायपुर वापसी के लिये सम्माननीय राजनेताओं से मदद प्रदान करने की अपील की है।



