उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ, बोले- छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाना है लक्ष्य

सहसपुर लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी और नेत्र जांच शिविर का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मोवा स्थित आईस्पोर्ट्ज़ बैडमिंटन एरिना में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा की शुरुआत की। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

 

प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके खेल से जुड़ी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और अपने खेल के दम पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

बैडमिंटन में मेहनत के साथ एकाग्रता भी जरूरी

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बैडमिंटन में सिर्फ शारीरिक ताकत ही काफी नहीं होती, बल्कि इस खेल में धैर्य, तेजी, एकाग्रता और सही समय पर फैसला लेने की क्षमता भी जरूरी है। खिलाड़ी को पूरे अनुशासन के साथ खेलना पड़ता है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे नई चीजें सीखने का मौका मिलता है। इससे उनका अनुभव बढ़ता है और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

 

छत्तीसगढ़ में बनेगा बैडमिंटन स्टेडियम

 

अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बैडमिंटन स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करें और प्रदेश का नाम रोशन करें।

 

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अभिजीत ने बढ़ाया प्रदेश का मान

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में एशियन पैरा गेम्स-2026 में प्रदेश के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी इस उपलब्धि पर 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। यह प्रदेश के खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देने का उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंचें और देश के लिए पदक जीतें। इसके लिए खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, सचिव संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय भंसाली, कविता दीक्षित, अनुराग दीक्षित सहित खेल अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close