
गोवर्धन पूजा पर राज्यपाल रमेन डेका ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त सहित सूचना आयुक्तों ने की मुलाकात
रायपुर, नवंबर 2026। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्रदेशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बांके बिहारी जी से प्रदेश की जनता के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग, सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।



