
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन, आठ जिलों के लोगों ने रखे अपने सुझाव
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेगी। यहां प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे नवाचारों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। स्टॉल के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने के प्रयासों को राज्योत्सव में प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
विभागीय स्टॉल में समावेशी शिक्षा, कौशल विकास, STEM, अटल टिंकरिंग लैब (ATL), कंपोजिट लैब, SCERT की उपलब्धियां, मुस्कान पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्मार्ट क्लास, NCC, स्काउट गाइड और रेड क्रॉस जैसी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
स्टॉल में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित आधारित STEM शिक्षा के साथ अटल टिंकरिंग लैब एवं कंपोजिट लैब के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने की पहल भी आकर्षण का केंद्र होगी।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की उपलब्धियों, शिक्षक प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान और कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा NCC, स्काउट गाइड और रेड क्रॉस के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने की गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। समावेशी शिक्षा के जरिए हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी भी दी जाएगी।
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की यह स्टॉल प्रदेश की बदलती शिक्षा व्यवस्था और आधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोग की तस्वीर प्रस्तुत करेगी। इससे आम नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।



