राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

 

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत और अखंड भारत की नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन राष्ट्रहित, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और देश की एकता को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल सरदार पटेल के योगदान को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है। भारत की विविध भाषाएं, संस्कृतियां और परंपराएं उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी को एकता के सूत्र में बांधकर आगे बढ़ना ही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सशक्त, समरस और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेने की अपील भी की।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close