देवभोग में शुरू हुआ PWD का एसडीओ कार्यालय, अब गरियाबंद नहीं जाना पड़ेगा

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान, घर-घर मिलेंगे पौधे

 

गरियाबंद, 15 अक्टूबर 2026। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। लोक निर्माण विभाग (PWD) का अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय अब गरियाबंद से स्थानांतरित होकर देवभोग में शुरू हो गया है। नए कार्यालय भवन का निर्माण पूरा होने के बाद गुरुवार से यहां कामकाज प्रारंभ कर दिया गया।

 

अब तक देवभोग में कार्यालय भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण एसडीओ कार्यालय का संचालन गरियाबंद से किया जा रहा था। नए भवन के तैयार होने से कार्यालय को देवभोग में संचालित करने का रास्ता साफ हो गया है।

 

सचिव के निर्देश के बाद पांच दिन में शुरू हुआ कार्यालय

 

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने 10 अक्टूबर को गरियाबंद के निरीक्षण के दौरान देवभोग में नवनिर्मित एसडीओ कार्यालय का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने इन निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच दिनों के भीतर नए भवन से कार्यालय का कामकाज शुरू कर दिया।

 

क्षेत्र में विभागीय कामकाज को मिलेगी सुविधा

 

देवभोग में कार्यालय शुरू होने से लोक निर्माण विभाग के स्थानीय कार्यों के संचालन और निगरानी में सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यालय के स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से विभागीय कामकाज के लिए गरियाबंद पर निर्भरता भी कम होगी।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close