रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया स्कूल भवन, ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

राज्यपाल रमेन डेका से मिले रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष, 13 जिलों की समीक्षा रिपोर्ट सौंपी

 

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। रायगढ़ जिले के रामभांठा में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्कूल के शाला नायक सुमन के हाथों नए भवन का भूमिपूजन कराया। उन्होंने सुमन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन में इतनी ऊंचाई हासिल करें कि भविष्य में उनसे भी बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करने का अवसर मिले। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

 

शिक्षा से बदली जिंदगी, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका जन्म रायगढ़ से लगभग 17 किलोमीटर दूर बायंग गांव में हुआ था। जब वे आठ वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी माता केवल चौथी कक्षा तक पढ़ी थीं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के सहारे उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई और आज प्रदेश के वित्त मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

 

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, मेहनत, लगन और शिक्षा के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। शिक्षा व्यक्ति के साथ-साथ समाज और देश की प्रगति का भी मजबूत आधार है।

अब 12वीं तक पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

 

वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में रामभांठा विद्यालय को हाई स्कूल से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में उन्नत किया गया था। पहले यहां केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की सुविधा थी, लेकिन अब 12वीं तक पढ़ाई होने से रामभांठा और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

 

75 लाख रुपये की लागत से बनने वाला नया भवन स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

 

ओपी चौधरी ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व, संस्कार और सोच को भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र पटेल, शिक्षकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close