राज्यपाल रमेन डेका से मिले रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष, 13 जिलों की समीक्षा रिपोर्ट सौंपी

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

 

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 13 जिलों में जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की जानकारी दी और इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी।

 

जिलों में रेड क्रॉस की गतिविधियों की दी जानकारी

 

मुलाकात के दौरान तोमन साहू ने राज्यपाल को विभिन्न जिलों में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने आगामी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेन डेका को आमंत्रित भी किया।

 

शेष जिलों में भी समीक्षा के निर्देश

 

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के शेष जिलों में भी जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की गतिविधियों का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं का लाभ पहुंच सके।

 

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य युगल सिन्हा भी उपस्थित थे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close