
आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया पोषण माह, बच्चों और महिलाओं के लिए हुईं कई गतिविधियां
महतारी वंदन की राशि बचाकर सुमित्रा ने शुरू किया श्रृंगार सदन, अब हर महीने कमा रहीं 2 हजार से ज्यादा
जांजगीर-चांपा, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा और राष्ट्रीय पोषण माह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाएं, बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
बच्चों के लिए हुई प्रतियोगिताएं
जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वस्थ शिशु, चित्रकला, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी देने के लिए पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
बच्चों को खिलौने बांटे गए और कुछ केंद्रों में न्योता भोज का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सम्मानित किया गया।
हथनेवरा में भी हुआ आयोजन
आंगनबाड़ी केंद्र हथनेवरा में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आशा साव, परियोजना अधिकारी संगीता पाण्डेय, पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।



