केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

‘आंगन मिलन’ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान

 

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने दुर्ग दौरे के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

राज्यमंत्री ने सेंटर में संकट में रहने वाली महिलाओं को मिलने वाली काउंसलिंग, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधा और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

परेशान महिलाओं को मिलती है जरूरी मदद

 

सखी वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और दूसरी समस्याओं से परेशान महिलाओं को एक ही जगह पर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाती है।

 

अधिकारियों ने राज्यमंत्री को सेंटर में आने वाले मामलों और महिलाओं को दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी दी।

 

सावित्री ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकट में पहुंचने वाली महिलाओं को समय पर सुरक्षा, रहने की जगह, कानूनी मदद और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

सेंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

राज्यमंत्री ने सेंटर में चल रही विभिन्न सेवाओं का भी निरीक्षण किया। यहां महिलाओं के लिए—

 

– काउंसलिंग और परामर्श

– कानूनी सहायता

– चिकित्सा सुविधा

– पुलिस सहायता

– अस्थायी आश्रय

 

जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

 

इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय साहू सहित वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close