टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित

 

रायपुर, 21 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हुआ। 15 से 21 अगस्त तक आयोजित इस प्रदर्शनी को नागरिकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

 

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम, वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से लेकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तथा राज्य की विकास और सुशासन यात्रा को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इतिहास से जुड़ी नई पीढ़ी

 

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दुर्लभ छायाचित्र, ऐतिहासिक दस्तावेज और महत्वपूर्ण प्रसंग प्रदर्शित किए गए। महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास, स्वतंत्रता आंदोलन में प्रदेश के योगदान और वीर सेनानियों के संघर्ष को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया।

 

विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों को उत्सुकता के साथ देखा। उनका कहना था कि पुस्तकों में पढ़े इतिहास को तस्वीरों के माध्यम से देखना उनके लिए प्रेरणादायी अनुभव रहा।

‘वंदे मातरम्’ की गौरवगाथा ने खींचा ध्यान

 

प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की यात्रा पर विशेष खंड बनाया गया था। इसमें इसके ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रभावना जागृत करने में इसकी भूमिका को प्रदर्शित किया गया।

 

इस खंड को विद्यार्थियों और युवाओं ने विशेष रुचि के साथ देखा।

 

एआई तकनीक से पर्यटन और विरासत का नया अनुभव

प्रदर्शनी में एआई तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की पृष्ठभूमि के साथ डिजिटल तस्वीर तैयार करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।

 

आधुनिक तकनीक के जरिए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत से जुड़ने का यह अनुभव बच्चों और युवाओं के लिए खासा रोचक रहा।

 

क्विज के जरिए परखा छत्तीसगढ़ का ज्ञान

 

प्रदर्शनी परिसर में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति, परंपरा, पर्यटन और महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर आधारित क्विज का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

 

क्विज के माध्यम से मनोरंजन के साथ प्रतिभागियों को अपने राज्य के बारे में अधिक जानने और अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिला।

 

योजनाओं और विकास कार्यों की दिखी तस्वीर

 

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को भी प्रमुख स्थान दिया गया। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में आए बदलावों को तस्वीरों और सूचनात्मक सामग्री के जरिए प्रदर्शित किया गया।

 

महिलाओं, किसानों, युवाओं, श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण से जुड़ी उपलब्धियों के साथ सुशासन तिहार, हरित छत्तीसगढ़, सड़क एवं रेल संपर्क, अधोसंरचना विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की झलक भी प्रदर्शनी में देखने को मिली।

 

वृत्तचित्र के जरिए दिखाई विकास यात्रा

 

प्रदर्शनी परिसर में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। इससे आगंतुकों को राज्य में हुए विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभाव को दृश्य माध्यम से समझने का अवसर मिला।

 

विद्यार्थियों ने बताया ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी आयोजन

 

समापन दिवस पर सेजस शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह के 54 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ऐश्वर्य यादव, दिव्यांशु आदिल, अवंतिका सिंह, नैंसी साहू और टीना जंघेल ने प्रदर्शनी को रोचक और अनोखा अनुभव बताया।

 

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के संघर्ष और बलिदान को समझने के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और वर्तमान विकास यात्रा को जानने का अवसर मिला।

 

शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी में इतिहास, देशभक्ति और अपनी विरासत के प्रति गौरव की भावना विकसित करने में उपयोगी साबित होते हैं।

 

सात दिवसीय इस प्रदर्शनी ने एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, राष्ट्रभावना, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान विकास की तस्वीर प्रस्तुत की। ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित यह आयोजन नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए जानकारी, प्रेरणा और नए अनुभवों से भरपूर रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close