साइबर जागृति अभियान: सिमगा में छात्राओं ने निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

 

बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सिमगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

थाना सिमगा पुलिस टीम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिमगा में साइबर सुरक्षा को लेकर छात्राओं को जरूरी जानकारी दी। इस दौरान पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें करीब 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के बताए तरीके

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी को OTP बताने या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने से साइबर ठगी का खतरा बढ़ सकता है।

 

छात्राओं को सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने तथा संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

 

बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान

 

निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाई। उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने और निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुलिस की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

 

यदि साइबर फ्रॉड हो जाए तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई।

 

‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के उद्देश्य से यह विशेष अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close