सोलर प्लांट में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया आदतन चोर, 9100 रुपये का सामान जब्त

 

बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 अगस्त 2026। सुहेला पुलिस ने सोलर प्लांट में चोरी करने वाले एक आदतन चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सोलर पैनल और केबल वायर काटकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार घटना 19 अगस्त 2026 की है। सोलर प्लांट में एक अज्ञात व्यक्ति फेंसिंग तार के नीचे से अंदर घुसा और सोलर पैनल तथा केबल वायर काटकर चोरी करने लगा। चोरी की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामप्रसाद मरावी बताया। मामले में प्रार्थी अमित कुमार टण्डन की रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

सोलर पैनल और केबल वायर बरामद

 

सुहेला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने तार कटर से सोलर पैनल और केबल वायर काटकर चोरी करना स्वीकार किया।

 

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे से:

 

– 01 सोलर पैनल, कीमत करीब 8,000 रुपये

– 20 मीटर केबल वायर, कीमत करीब 1,100 रुपये

– 01 तार कटर

 

जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 9,100 रुपये बताई गई है।

 

आरोपी के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज

 

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी रामप्रसाद मरावी के खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य धाराओं के तहत 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

आरोपी की पहचान रामप्रसाद मरावी पिता शोभाराम मरावी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम भुरकुर, थाना गुगरी, जिला मंडला (मध्य प्रदेश), वर्तमान पता बीरगांव, रायपुर के रूप में हुई है।

 

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर सुहेला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों और आदतन चोरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close