किसानों के खेतों से झटका मशीन और पंप केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

बलौदाबाजार-भाटापारा, 19 अगस्त 2026। किसानों के खेतों में लगे झटका मशीन और बोरवेल पंप के केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक झटका मशीन बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर किसानों के कृषि उपकरणों और बोरवेल से चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई के दौरान भाटापारा ग्रामीण पुलिस को यह सफलता मिली।

 

तीन बोरवेल के केबल और झटका मशीन की हुई थी चोरी

 

ग्राम अमलीडीह निवासी 56 वर्षीय भुनेश्वर साहू ने 18 अगस्त 2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की रात अमलीडीह कोसमारी खार स्थित उनके खेत के तीन बोरवेल में लगे पंप के केबल वायर चोरी कर लिए गए।

 

इसके अलावा पड़ोसी तारकेश्वर यादव के खेत से झटका मशीन तथा मोहन ध्रुव के खेत से केबल वायर भी चोरी किया गया था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 10,100 रुपये बताई गई।

 

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 473/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया

 

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से संदेहियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर बीरेन्द्र माण्डले और उसके रिश्तेदार दीपक भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर उसमें से निकला तांबा कबाड़ी के पास बेच दिया था और उससे मिले पैसों को शराब पीने में खर्च कर दिया।

 

वहीं आरोपी बीरेन्द्र माण्डले की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई एक झटका मशीन गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त की गई।

 

दोनों आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बीरेन्द्र माण्डले और दीपक भारद्वाज को 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. बीरेन्द्र माण्डले, पिता राजेन्द माण्डले, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना भाटापारा ग्रामीण।

 

2. दीपक भारद्वाज, पिता जेठूराम भारद्वाज, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कुकदा, थाना भाटापारा ग्रामीण।

 

भाटापारा ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई से खेतों में लगे कृषि उपकरणों और बोरवेल से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close