
72 घंटे बाद मिली लापता रमाबाई की लाश, लीलागर नदी में बह गई थी महिला
पामगढ़/पामगढ़ के ढाबाडीह–टांगर डेम के पास लीलागर नदी के एनीकट से रविवार को बह गई 40 वर्षीय रमाबाई पति अजीत चौहान की लाश बुधवार को करीब 72 घंटे बाद बरामद हुई।
महिला का शव बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोन बंजर खलखला घाट के पास मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
महिला के नदी में बहने की सूचना के बाद SDRF की टीम लगातार तीन दिनों से तलाश अभियान में जुटी थी। बुधवार को शव मिलने के बाद मौके पर पचपेड़ी थाना पुलिस के साथ राजस्व विभाग और पामगढ़ पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Live Cricket
Live Share Market



