
बाल संरक्षण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में बाल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला दर्शभाठा में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरूक किया गया।
इसी क्रम में रेलवे स्टेशन चांपा में भी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो एक्ट, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के स्थायी पुनर्वास को लेकर प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान, उनके संरक्षण और पुनर्वास के संबंध में जानकारी दी गई।
उपस्थित लोगों को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट तथा नशे में लिप्त बच्चों से संबंधित मामलों की सूचना तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा 9827771819 एवं 8963997174 नंबरों पर भी सूचना दी जा सकती है।



