जांजगीर-चांपा पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति का दिया संदेश

 

जांजगीर-चांपा, 30 जुलाई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को कानून के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता बढ़ाना है।

 

अभियान के तहत थाना पामगढ़, जांजगीर, मुलमुला, बिर्रा, सारागांव, नवागढ़, चांपा, बलौदा, शिवरीनारायण, बम्हनीडीह एवं यातायात पुलिस की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया।

 

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी, बैंक खाते और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

 

यातायात सुरक्षा के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध या आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील भी की गई।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि विद्यार्थियों और आम नागरिकों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़े, अपराधों की रोकथाम हो तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सके।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close