शिवरीनारायण माघी मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले की कुर्सी टूटकर गिरी, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल

जांजगीर चांपा//शिवरीनारायण में चल रहे विशाल माघी मेले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में नगर पंचायत के सामने संचालित आकाश झूले की कुर्सी अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे नीचे खड़ी दो युवतियां उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है। नगर पंचायत के सामने उमेश गुप्ता द्वारा संचालित आकाश झूले में अचानक तकनीकी खराबी के कारण कुर्सी टूटकर नीचे गिर गई। उसी समय मेला देखने आईं ग्राम मल्दा (जिला जांजगीर-चांपा) की दो युवतियां झूले के नीचे खड़ी थीं, जिनके ऊपर झूले की कुर्सी गिर पड़ी।

 

हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ के कारण कुछ देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों घायल युवतियों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से शिवरीनारायण के शबरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान चंद्रकांत कश्यप (15 वर्ष) एवं भूमिका कश्यप (21 वर्ष) निवासी ग्राम मल्दा के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भूमिका कश्यप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रिफर कर दिया है।

फिटनेस जांच पर उठे सवाल

 

इस हादसे के बाद मेले में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की फिटनेस जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि झूले, मौत का कुआं सहित अन्य खतरनाक खेलों की जांच करने जो अधिकारी आते हैं, वे केवल औपचारिकता निभाते हैं।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कई बार मोटी रकम लेकर बिना जांच किए ही परमिशन दे दी जाती है, जिसके कारण ऐसे हादसे सामने आते हैं।

 

नगर पंचायत की भूमिका भी संदेह के घेरे में

हादसे के बाद नगर पंचायत की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा सुरक्षा और जांच की बजाय केवल राजस्व वसूली पर ध्यान दिया जाता है।

 

बिना अनुमति चल रहा मौत का कुआं 

मेले में मौत का कुआं भी बिना अनुमति के संचालित होने की बात सामने आ रही है, जहां वाहन चालक लगातार खतरनाक स्टंट और करतब दिखाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं फिलहाल हादसे के बाद मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और लोगों ने झूलों की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close