शिवरीनारायण माघी मेले में बड़ा हादसा आकाश झूला टूटने से दो युवतियां गंभीर घायल, एक बिलासपुर रेफर

शिवरीनारायण 10 फरवरी 2026/ शिवरीनारायण में चल रहे विशाल माघी मेले में मंगलवार शाम करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। नगर पंचायत के सामने उमेश गुप्ता द्वारा संचालित आकाश झूले की कुर्सी अचानक टूटकर नीचे खड़ी दो युवतियों पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल युवतियों की पहचान ग्राम मल्दा, जिला जांजगीर-चांपा निवासी चंद्रकांत कश्यप (15 वर्ष) एवं भूमिका कश्यप (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को तत्काल एम्बुलेंस से शबरी अस्पताल शिवरीनारायण में भर्ती कराया गया, जहां से भूमिका कश्यप की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया।

घटना ने मेले में लगे झूलों एवं अन्य मनोरंजन साधनों की फिटनेस जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close