
पुरानी रंजिश में खूनी मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा///जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग टांगी व डंडा भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अश्वनी केवट उर्फ परमेश्वर (38) पिता कौशल – निवासी बैजलपुर
मनमोहन गांधी (31) पिता कौशल प्रसाद – निवासी बैजलपुर
भोला प्रसाद केवट (42) पिता कौशल प्रसाद केवट – निवासी बैजलपुर
लोकेश कुमार केवट (21) पिता महेन्द्र कुमार केवट – निवासी पहरिया

प्रार्थी हंषराज कश्यप, निवासी बैजलपुर द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को गांव में कौशल प्रसाद केवट के घर छट्ठी कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने के समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसे उस वक्त शांत करा दिया गया था। लेकिन रात करीब 08:30 बजे, उसी विवाद को लेकर प्रार्थी के घर के सामने फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान लोकेश केवट ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू की। देखते ही देखते उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और एक राय होकर हाथ-मुक्का, डंडा व टांगी से हमला कर प्रार्थी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



