भाजपा मण्डल शिवरीनारायण की मासिक बैठक सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा //भारतीय जनता पार्टी मण्डल शिवरीनारायण की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।बैठक को संबोधित करते हुए शिवरीनारायण मण्डल के प्रभारी *पुष्पेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा कि ‘तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और देश के वीर बलिदानियों के सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इसमें भाग लें तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।’

वहीं संत गुरु रविदास जी की जयंती सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रमेश मोदी, भाजपा मण्डल शिवरीनारायण के अध्यक्ष लोकेश शुक्ला “बाबू”, राहुल थवाईत नगर पंचायत अध्यक्ष, महामंत्री विष्णु हरी गुप्ता, दिलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष समीर वैष्णव, तिलेश्वरी साहू, द्वशराम श्रीवास, रामप्रसाद राही, मंत्री प्रताप जांगड़े, अंबिका यादव, सविता तिवारी, मार्कंडेय कश्यप, मीनाक्षी सोनी, डॉ. धर्मेंद्र राम, ललित कश्यप, स्नेहलता सोनी, मनीराम साहू, रमेश केसरवानी, संदीप यादव, किशोर कश्यप, सत्येंद्र केवट, पदाधिकारीगण, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र के संयोजक ,सहसंयोजक प्रभारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close