छग में किसान त्रस्त, सरकार मस्त: किसानों के समर्थन में आप का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

 

 

छग में किसान त्रस्त, सरकार मस्त: किसानों के समर्थन में आप का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

टोकन की व्यवस्था तक नहीं करने वाली भाजपा, अपने को किसान हितैषी सरकार बताती है- अभिषेक

 

जांजगीर चांपा //छत्तीसगढ़ सहित जांजगीर चांपा जिले में किसानों की धान खरीदी मे हो रही लापरवाही जैसे रकबा कम किए जाने और टोकन नहीं कटने और प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम होने जैसी परेशानियों पर आज 12 दिसंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सरकार का घेराव किया।

जांजगीर जिले के कचहरी चौक पर दोपहर 12 बजे से धरना दिया, जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय किसान संगठन से जुड़े अभिषेक मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का साय सरकार द्वारा अनेक त्रुटि निकालकर रकबा कम कर दिया गया है,साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है उनको लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है।साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए जबकि कई समितियों में सिर्फ 700 से 800 क्विंटल धान कि ही खरीदी हो रही है जिससे किसानों को लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विशाल धरना प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष डॉ हेमंत कश्यप ने बताया कि आज हमारे जिले का अन्नदाता गहरे संकट में है। कई खरीदी केंद्रों पर किसानों से खुलेआम अधिक वज़न लिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे किसानों के साथ लूट है। पिछले दिनों एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बागबाहरा के किसान के साथ हुई जहां टोकन न मिलने की हताशा में किसान को आत्महत्या करने तक का प्रयास करना पड़ा।

पामगढ़ विधानसभा प्रभारी ललित बघेल ने कहा कि अब भाजपा प्रदेश में किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी आम जनता से जुड़े मुद्दे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी किसानों को हो रही परेशानी का विरोध करती है व छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ खड़ी है,

आप लोकसभा सचिव व एक्स आर्मी मैन राजेश पुरी गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाएगी की भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है।

जिला सचिव और जिला सक्ती प्रभारी विनय गुप्ता ने महत्वपूर्ण बात कही कि आम आदमी पार्टी जिला जांजगीर चांपा की टीम गठन करके किसानों के समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है जिसमें सरकार की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर आ रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार को चेतावनी दी कि कृषि मंत्री किसानों के साथ ये ऑफिस ऑफिस खेलना बंद करे और जल्द से जल्द साफ नीयत से किसानों के सुविधाएं प्रदान कर कार्य करे अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे आप के इस धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जिले के कई आम किसानों सहित प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा श्रीमती मिथिलेश बघेल जिला की अन्य महिला किसानों सहित लोकसभा अध्यक्ष परमेश्वर सांडे उपाध्यक्ष राहुल राय, रामकृष्ण कश्यप, डॉ रामराज कुर्रे,प्रिंस दिवाकर, रवि यादव गणेश बिंद, कृष्णा पटेल, बीना पटेल, सतीश राठौर, ओम प्रकाश महंत, कीर्तन कुर्रे, दूजराम कश्यप, कौशल, दिलीप बंजारे, दूजराम, दीपक कुर्रे, सीता पाटले, ज्योति तिवारी, टीना कंवर उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close